कांग्रेस के पछवादून ज़िले के अंतर्गत मसूरी विधानसभा से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर सभी साथियों के साथ संवाद कर संगठन को और सशक्त बनाने तथा युवाओं की भूमिका को मज़बूत करने पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही वरिष्ठ नेताओं द्वारा युवा कांग्रेस टीम का सम्मान भी किया गया।
इस दौरान विधायक श्री प्रीतम सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी, जोत सिंह गुनसोला जी, मनमोहन सिंह मल्ला जी, अभिषेक सिंह जी, लाल चंद शर्मा जी, जसविंदर सिंह गोगी जी, जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर जी, एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही मसूरी विधानसभा अध्यक्ष सुधांशु थापा जी, मसूरी ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सोनकर, मसूरी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु ठाकुर जी, मसूरी जाखन ब्लॉक से दीपांशु पंवार जी, प्रदेश महासचिव सुशांत थापा जी, जिला महासचिव सोहेल अली जी, जिला उपाध्यक्ष निशांत कुमार जी, प्रदेश सचिव (युवा कांग्रेस, उत्तराखंड) जगपाल गुसाईं जी, शुभम खरोला जी, संदीप कुमार जी एवं स्वाति नेगी जी सहित कई सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।