
मसूरी-देहरादून मार्ग पर वैली ब्रिज का निर्माण जारी!
शिव मंदिर के पास पुल टूटने से आवाजाही ठप, लेकिन राहत की उम्मीद – ठेकेदार सुरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार आज शाम तक छोटे वाहनों के लिए रास्ता खुल सकता है।

**सड़कें अब भी कई जगह क्षतिग्रस्त**, कोलूखेत के पास हालत बेहद खराब।

पुलिस की अपील – अनावश्यक यात्रा से बचें।

पार्षद सुमेंद्र बोहरा की 50 लोगों की टीम कर रही है प्रभावितों की मदद।

होटल संचालकों ने पर्यटकों से नहीं लिया शुल्क – मानवीयता ज़िंदाबाद!